Tuesday, February 26, 2019




भारतीय सैनिको की वीरता को
शत शत नमन

विमान थे सो उड़ चले

विमान थे सो उड़ चले
वीर बाके चल दिए
बर्बाद करने दुश्मन को
मोत का सामान लिए

मेघ सा गर्जन किए 
दामिनी की चमक लिए 
दहकाने को दुश्मन को
 अग्नि देव का रूप लिए

समझ सके न भाप सके
दुश्मन हमको माप सके
सरहद पार जब उड चले
पवन देव का वेग लिए

वीरता ओर सौरय लिए
भारत मा की आन लिए
शहीदो की शहादत का
बदला लेने के लिए

भेदने को भेद दिए
टार्गेट पूरे कर दिए
मोत बाटने वालो को
मोत बाटकर चल दिए


मनोज दुबे श्रीकांत


No comments:

Post a Comment

व्यंग

 [12/9/2020, 11:56 AM] Manoj Dubey: आन लाईन कलास का पंगा  कल आन लाईन कलास मे  हमने कैमरा आन करने का  बोला कुछ छातरो का  मन भय से डोला  पंद्र...