लाक डाउन ने सिखा दिया
न मिले कार बस रेल गाड़ी हवाई जहाज
बिना घोड़े गाड़ी आटो रिक्शा के रह सकते है
न मिले ब्रेड टोस्ट बिस्किट क्रीम रोल
बिना पिज्जा बर्गर हाट डाग के रह सकते है
न मिले आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक फ्रूट जूस
बिना लस्सी श्रीखंड दही के रह सकते
न मिले समोसा कचोरी जलेबी आलूगोंडा
बिना नमकीन बर्फी के रह सकते है
न मिले रसगुल्ला गुलाब जामुन चम चम
बिना जलेबी इमरती रसमलाई के रह सकते है
न मिले इडली डोसा सांभर बड़ा खमण
बिना खस्ता चाट फुल्की के रह सकते है
न मिले जरदा पान सुपारी गुटखा खैनी
बिना सिगरेट बीडी हुक्का के रह सकते है
न मिले पीने को विलायती दारू या कच्ची
बिना वियर विस्की ब्रांडी के रह सकते है
न मिले महंगे कोट सूट शूट पेंट शर्ट
बिना टाई बेल्ट जूतों के रह सकते है
न मिले महंगी साड़ी कपड़े और ज्वेलरी
बिना पाऊडर मेक अप के रह सकते
न मिले दोस्त अजीज अपने या और कोई
बिना हाँके लम्बी गपासटिक के रह सकते
न मिले घूमने को इधर उधर गली मोहल्ला
बिना तफरी के अपने घर मे रह सकते है
न मिले रिश्तेदार पडोस के लोग रोज रोज
बिना इनके परिवार के साथ रह सकते है
न मिले मेहनताना रूजगारी लाकडाउन की
बिना तनखा पगार के कडके रह सकते है
न करे खर्चा अपना रुपया फालतू कामो मे
बिना शोक के अपन फकीरी मे रह सकते है
सिखा दिया लाक डाउन ने श्रीकांत अबकी
बिना राज सी ठाठ के साधारण रह सकते है
मनोज दुबे श्रीकांत