मेरे पिता
घर आंगन परिवार मेरे पिता
नीम बरगद छाव मेरे पिता
सुख समृद्धि यश धन वैभव
ईशवर का वरदान मेरे पिता
घर दीवार आंगन छत मेरे पिता
सुख दुख धूप छांव मेरे पिता
नदी तालाब झरना से निरझर
उमड़ता घुमडता सागर मेरे पिता
ग्रह नक्षत्र तारे सितारे मेरे पिता
सूरज चंदा चांदनी मेरे पिता
पर्वत वन लता वृक्ष और पत्ते
वन उपवन और बाग मेरे पिता
वर्षा शरद ग्रीष्म मेरे पिता
सावन भादो फागुन मेरे पिता
फलते फूलते वृक्ष जो आगन के
रितुराज बसंत से मेरे पिता
अनार आम क ख ग घ मेरे पिता
मात्रा बारहखडी शब्द मेरे पिता
कागज कलम स्लेट और कापी
पढाते सिखाते पाठ मेरे पिता
खेत खलिहान हल मेरे पिता
लहलहाती फसल मेरे पिता
मेहनत लगन इच्छा मेरे मन की
कर्तव्य पथ अनुशासन मेरे पिता
धन धान्य और अनाज मेरे पिता
घर बाजार होटल रेसतरा मेरे पिता
साग सबजी का छोला का रखे हाथ
चलती फिरती कोई दुकान मेरे पिता
जन्मदिन त्योहार उत्सव मेरे पिता
रीति रिवाज और परंपरा मेरे पिता
घर के कर्तव्यों का निरवाहन सदा
पजाने माने प्रतिष्ठित मेरे पिता
बारात बैड बाजा तुरही मेरे पिता
ढोल ढमाका डी जे डांस मेरे पिता
माता पूजन गणेश पूजन मंडप
कन्या दान पाव पखराई मेरे पिता
अखबार मैगजीन मेरे पिता
टीवी मोबाइल टेबलेट मेरे पिता
मेमोरी रख सम्हालते वर्र्षो की
कोई सुपर कम्पयूटर मेरे पिता
समाचार खबरों विज्ञापन मेरे पिता
जांच परख परीक्षण मेरे पिता
लगा लेते हैं अनुमान सच झूठ का
एकदम सटीक पैमाना मेरे पिता
दया करुणा आशीष मिश्रा मेरे पिता
दुख दर्द दवा खुराक मेरे पिता
मरहम से हर लेते हैं पीआ सब
डाक्टर वेद हकीम मेरे पिता
सोना चांदी लोहा तांबा मेरे पिता
रत्न हीरे जवाहरात मेरे पिता
सोलह श्रंगार मां के तीज तयोहार
सौभाग्यवती का आशीर्वाद मेरे पिता
कल आज परसो नरसो मेरे पिता
दिन सप्ताह महीनो मेरे पिता
जन्म से जीवन भर निभाते साथ
साल दशक शताब्दी मेरे पिता
सरल सहज सौम्य मेरे पिता
जीवन कर्तव्य पथ मेरे पिता
जटिल समस्या विकट घडी मे
कोई साल्यूशंन से मेरे पिता
अनंत अनवरत अडिग मेरेपिता
द्रढ संकल्प इच्छा शक्ति मेरे पिता
पूजा पाठ रीति रिवाज परम्परा
ईमान करम धरम मेरे पिता
मन के सपने रात दिन मेर पिता
स्वछंद आकाश मे उडान मेरे पिता
इच्छा शक्ति अनंत जिजीविषा मन की
लगन परिश्रम मंजिल मेरे पिता
डंडा घड़ी चश्मा एल्बम मेरे पिता
यादो की तशवीर से मेरे पिता
गाव शहर राह और पगडंडी
मेरे मन की मंजिल से मेरे पिता
रामायण कुरान गीता मेरे पिता
धर्म संस्कृति परमपरा मेरे पिता
रंग गुलाल अबीर पिचकारी
होली दिवाली दशहरा मेरे पिता।
लड पटाखा फुलझरिया मेरे पिता
खील बताशे मिठाईया मेरे पिता।
अनार चकरी राकेट आफताब
तयोहारो की खुशियां मेरे पिता
देव मनुज सज्जन मेरे पिता
सरल सहज सुगम मेरे पिता
भावना इच्छा मनोकामना मन की
मन्नत दुआ प्रार्थना मेरे पिता
गुणा जोड घटाना भाग मेरे पिता
गिनती पहाडे संख्या मेरे पिता
हल एक कठिन सवाल का गणित
सरल सहज सुगम विधी मेरे पिता
सरल सहज लघु दीरघ मेरे पिता
प्रश्न कापी उत्तर मेरे पिता
पेपर परीक्षा टाईम टेबल मेरे पिता
परिक्षक निरीक्षक शिक्षक मेरे पिता
लहरे पल्लर जलतरंग मेरे पिता
स्तब्ध निशचल नीर मेरे पिता
कल कल से निर्झर रहते सदा
अमृत जल बिंदु से मेरे पिता
धरा पर्वत नदी सागर मेरे पिता
लोक परलोक दे धाम मेरे पिता
वरद-हस्त और कृपा ईशवर की
मन्नत जन्नत कामना मेरे पिता
साहस धैर्य ओर संकल्प मेरे पिता
अविरल अडिग अचल मेरे पिता
करने को खवाब पूरे मेरे मन के
उममीद आशा की उडान मेरे पिता
तिलांजली अंजुली भर जल मेरे पिता
पुरखा पाठ धूप दीप नेवेद मेरे पिता
करने को दान धरम और कुछ पुण्य
तिथि श्राद्ध मान और दान मेरे पिता
मनोज दुबे श्रीकांत