एक फूल तेरे लिए
एक लाल फूल गुलाब का तुम्हारे लिए
मेरा सर्वस्व समर्पण बस तुम्हारे लिए
काटो में घिरी रहे चाहे मेरी जिंदगी
सुख के बरगद की छाव तुम्हारे लिए
तेरे सिवा नही है कोई मेरा यहा पर
गली मोहल्ला और शहर तुम्हारे लिए
सांस सांस पर लिखा बस नाम तेरा ही
दिलो जान तुम और धडकन तेरे लिए
मै प्रेम का संदेश फैलाता कोई नगमा सा
वैलैनटाइन डे का तोहफा तुम्हारे लिए
चलता रहा श्रीकांत कई जनमो से साथ
इस बार भी साथ मेरा सिर्फ तुम्हारे लिए
मनोज दुबे श्रीकांत

No comments:
Post a Comment