पत्नी जब घर आएगी
बहुत दिनो बाद पत्नी मायके से फिर आएगी
बड़बड़ाते हुए मेरा सारा घर फिर जमाएगी
मै घर मे न रहू तो तुमहारा काम न चले बिलकुल
नोकरानी हू क्या घर इस की फिर फरमाएगी
निकालेगी कचरा घर के कोने कोने का झाड़ू से
मैले कपड़ो धोकर घड़ी करके फिर जमाएगी
अलमारी अस्त व्यस्त बिखरी बिखरी देखकर के
बच्चो के साथ साथ मुझ पर फिर बिफराएगी
फिर जाकर किचिन देखेगी क्या है या नही
राशन की लिस्ट सब्जी का झोला फिर थमाएगी
बनाकर गरमा गरम रोटी सबजी और दाल चावल
खाना खा लो जी आज किचिन से फिर चिल्लाएगी
सच पूछो तो श्रीकांत उसके मायके से आने पर
शात से घर आंगन मे रौनक फिर बरसाएगी
मनोज दुबे श्रीकांत

बहुत ख़ूब
ReplyDeletewww.kavitavishv.com
Thank
ReplyDelete