पुरानी किताब सी तुम
कुछ कुछ अजब गजब सी लगती हो
करीने से सजी एल्बम की तस्वीरों सी
कालेज की कोई लडकी सी लगती हो
कालेज के मैदान का पुराना पेड सा मै
तुम पेड के नीचे टिपटी सी लगती हो
बिखरते हैं जहा से प्रेम के रंग आज तक
बसंत की बसंती सरसो सी लगती हो
वनस्पति की कक्षा की वो खिडकिया
बाटनी की किताब सी तुम लगती हो
गुजरते कालखंड ने बदल डाला सब
कोई परिक्षा के परिणाम सी लगती हो
उलट लेता है पन्ना श्रीकांत कभी कभी
जिदगी की पुरानी किताब सी लगती हो
मनोज दुबे श्रीकांत
No comments:
Post a Comment