Friday, July 31, 2020

गजल

पारिवारिक गजल

अपने परिवार को सदा  ऐक बना के रखना
बुरी नजरो से  सबकी उसको  बचा के रखना

सुन लेना  कभी सबके मन की बातो को
अपने मन की  सदा मन मे दबा के रखना

न रखना  भेद कभी अपने तुपने का मन मे
 व्यवहार सबके साथ एक सा  बना के  रखना

क्या तेरा  क्या मेरा  न लाना  मन मे  कभी
 जमीन जायदाद की दूरियो. को  बढा के रखना

 चार दिवारी न बन जाए कभी  घुटन का घर
अपने घर को सदा ऐक  घर   बना के रखना

लडने को मत लड़ जाना अपनो से द्वापर से
 अपने घर को    महाभारत से बचा  के रखना

रहना राम लखन भरत शत्रु घन भाई से सदा
दुर्योधन शकुनी की नीति  से बचा के रखना

काका दादा के नाम मत करना भेद कभी  भी
स्नेह सब पर   ऐक सा सदा   बना के   रखना

पनपने न देना काटे कभी श्रीकांत बैर के
  घर के आंगन मे  प्रेम बीज बचा के रखना

मनोज दुबे श्रीकांत

No comments:

Post a Comment

व्यंग

 [12/9/2020, 11:56 AM] Manoj Dubey: आन लाईन कलास का पंगा  कल आन लाईन कलास मे  हमने कैमरा आन करने का  बोला कुछ छातरो का  मन भय से डोला  पंद्र...