वक्त की ताकत
वक्त क्या क्या जुगाड़ लगा देता है जनाब
अंधे के हाथ मे बटेर लगा देता है जनाब
फाके पडते रहते है किसी के घर मे देखो
कई गधो को पंजीरी खिला देता है जनाब
आता जाता भले ही नही कुछ बिल्कुल उसे
अंधो मे काना राजा बना देता है जनाब
करते रहते है जुगाड़ आगे बढने की लोग
उललू उसका सीधा करा देता है जनाब
कया कहे श्रीकांत वक्त मारता है जब भी
सौ टका हिसाब पूरा कर देता है जनाब
मनोज दुबे श्रीकांत
No comments:
Post a Comment