Sunday, July 26, 2020

गुस्सैल गजल


गुस्सैल गजल




पास मेरे आई ऐसे भनभना के
जैसे   बदरा हो कोई घनघना के

चला दिए कई शब्दो के बाण उसने
आई हो जैसे कि पास मन बना के

 आई  लाल मरचा सी  बनके उस दिन
 मेरे सामने ऐसे  कि तमतमा के

मार देती दो चार छापड तो क्या
बात  करती रही  दिन मे दनदना के

ऐसा रुप  देखकर  उसका भैया
रह गया मै अटपटा  सनसना के

बैठा रहा श्रीकांत दिन भर चुपचाप
गृहस्थी से अपनी अब अनबना के

मनोज दुबे श्रीकांत

No comments:

Post a Comment

व्यंग

 [12/9/2020, 11:56 AM] Manoj Dubey: आन लाईन कलास का पंगा  कल आन लाईन कलास मे  हमने कैमरा आन करने का  बोला कुछ छातरो का  मन भय से डोला  पंद्र...