लाकडाउन मे अपनी दिनचर्या
उठ सुबह मुंह धो कर दूध लेकर आऊ
आकर के गरमा गरम चाय बना कर लाऊं
फिर बाहर निकल कर देखो बार बार
ठेले वाले से सब्जी को लेकर आऊ
नहा कर पूजा पाठ करूं भगवान की
जाकर फिर किचन में हाथ बटा कर आऊ
फिर मिले गरमा गरम रोटी की थाली
पहले भोग भगवान को लगाकर फिर पाऊं
थोड़ी देर लेकर झपकी चार बजे देखूं टीवी
फिर चाय बना श्रीमति को देकर आऊ
रोज शाम को कुकर के लगने से पहले
दाल और चावल बीन कर देकर आऊ
फिर मिले खाने को रात का खाना मुझे
रामायण महाभारत डीएनए देखकर सोने जाऊं
बस यही है श्रीकांत दिनचर्या लाकडाउन की
श्रीमति की हाजिरी बजा बजाकर सुख पाऊ
मनोज दुबे श्रीकांत

No comments:
Post a Comment