नमक हलाली का मतलब
मालिक के पीछे दौडते कुत्ते को
घाट के कुछ आवारा कुत्तो ने
रोका टोकते हुए भौका
बड़ी वफादारी निभा रहे हो भैया
मालिक के पीछे पीछे फालतू मे
क्यो दोड़ रहे हो भैया
तुमहारे मालिक थुल थुल शरीर के
साथ अपनी तोंद कम कर
वजन घटा रहे
और आप अपने आप को
जबरदस्ती थका रहे है
तभी उनमे से एक खबीस
अवारा कुत्ता बोला बीडू फुल
वफादार कुत्ता क्या बात है
अपुन साला गवार अवारा
टुकड़े तोड़ता झूटन चाटता
कमाल की जिंदगी जी रेला है
बांस बिंदास मालिक के
सामने दुम हिला रैला है
दोड़ लगाता कुत्ता फबतियो से
खाक हो गया
बिन बोले उससे रहा नही
गया कहने लगा गाडी मेघूमता हू
ऐसी घर मे रहता हूँ।
दूध मलाई रोटी के साथ
टोस बिस्कुट खाता हूँ
और अपनी लाईफ मालिक
के साथ बिंदास बिताता हूऐ
इसमे तुम्हारा कया जाता है
मुझे मेरी इसी जिंदगी मे मजा
आता पर बीडू तेको गुलामी
की गले मे पड़ी जंंजीर
गले का पटटा और गुलामी का
जीवन नजर नही आता तू वफादार नही
नमक हलाली कर रहा है
मालिक के तलवा चाटू जिदंगी जी रहा है
अपुन कुत्तो की जमात
पर तू धब्बा सा लगता
तु जिसे ऐस की जिंदगी समझता है बीडू
अपुन को तो फासी का फंदा लगता है
मनोज दुबे श्रीकांत
No comments:
Post a Comment